बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रोजेक्ट चीता की ऐतिहासिक उपलब्धि पर दी बधाई
वन्यजीव संरक्षण से जुड़े सभी अधिकारियों एवं वनकर्मियों के समर्पण की सराहना की

20 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बोत्सवाना से लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता KOMG 3 द्वारा चार स्वस्थ शावकों को जन्म देने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रोजेक्ट चीता से जुड़े सभी अधिकारियों, वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों एवं वनकर्मियों को हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह मध्यप्रदेश और पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। बोत्सवाना से आई किसी मादा चीता द्वारा भारत में पहली बार शावकों को जन्म देना प्रोजेक्ट चीता की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह भारत में चीतों की व्यवहार्य आबादी को पुनर्स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और उत्साहजनक कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मादा चीता KOMG 3 ने चार महीने से अधिक समय जंगल में बिताने के बाद प्राकृतिक परिस्थितियों में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2022 में चीता पुनर्स्थापना कार्यक्रम प्रारंभ होने के बाद जंगल में शावकों के जन्म की यह दूसरी दर्ज घटना है। चार नए शावकों के जन्म के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है, जिनमें 43 भारत में जन्मे चीते शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चीतों का प्रत्येक नया जन्म वन्यजीव संरक्षण के हमारे संकल्प को और मजबूत करता है। यह उपलब्धि धैर्य, दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर प्रयास और सामूहिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। इससे भारत में चीता पुनर्स्थापना के प्रयासों को नई मजबूती मिली है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए प्रोजेक्ट चीता के प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों, वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों, अग्रिम पंक्ति के वनकर्मियों और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सभी के समर्पण, अथक परिश्रम और प्रतिबद्धता से यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। मध्यप्रदेश वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश और प्रदेश प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री पीएम किसान सम्मान निधि राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश के 80 लाख किसान हुये लाभान्वित
मुख्यमंत्री ने एलीवेटेड कॉरिडोर की एक भुजा मंडी मे उतारने की घोषणा की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश और प्रदेश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के खातों में सीधे भेजी जा रही हैं। इसमें मध्यप्रदेश सरकार भी अपनी ओर से 6000 रु प्रति वर्ष प्रति किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि दे रही है। इस तरह दोनों योजनाओं को मिलाकर प्रत्येक किसान को  वर्ष में  12 हजार रूपये दिये जा रहे है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  कहा कि देश में और विदेश में प्रधानमंत्री ने देश का मान बढ़ाया है। राज्य सरकार ने किसानों को बिजली, पानी व सड़क आदि मुहैया कराने के साथ किसान सम्मान निधि व लाडली बहन जैसी योजनाएँ लागू कर किसानों एवं महिलाओं को लाभान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात पीएम किसान सम्मान निधि की 24 वी किस्त के  हस्तान्तरण अवसर पर उज्जैन क़ृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में कही।

प्रधानमंत्री ने सिंगल क्लिक से 18680 करोड़ रूपये किसानो के खाते में अंतरित किये

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पीएम किसान निधि सम्मान निधि योजना के तहत 24वीं  किस्त का हस्तांतरण किया। इस अवसर पर उज्जैन के  क़ृषि उपज  मंडी  प्रांगण में किसानों एवं व्यापारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा 24वीं किस्त के रूप में  देश के कुल 9.34 करोड़ किसानों को 18680 करोड़ रु  की राशि उनके बैंक खातों में सिंगल क्लिक से सीधे अंतरित की। इस  अवसर पर आयोजित  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि  पी एम किसान योजना से मध्यप्रदेश के 80 लाख और उज्जैन जिले के 2 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी गाँव से योजना की 24वीं किस्त जारी की। देश के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान के खातो में सीधे राशि का अंतरण किया गया।

आगर रोड पर बन रहे हैं एलिवेटेड कॉरिडोर की एक भुजा क़ृषि उपज मंडी में उतरेगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि आगर नाके से लेकर के हरि फाटक तक  बन रहे एलिवेटेड मार्ग की एक भुजा किसानों की मांग पर मंडी में उतारी जाएगी। इससे आगर रोड पर होने वाला जाम समाप्त हो जाएगा और किसानों के ट्रैक्टर/वाहन सीधे मंडी में पंहुच सकेंगे।

इस अवसर पर उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, विधायक श्री अनिल जैन कालूखेड़ा, श्री सतीश मालवीय, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, श्री जगदीश पांचाल, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष श्री ओम जैन, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, संभायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इंदौर में 150 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा देवी अहिल्याबाई होल्कर स्मारक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया स्मारक निर्माण कार्य का निरीक्षण
ऐतिहासिक लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी, चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल करने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के लालबाग पैलेस के समीप लगभग 150 करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस स्मारक के प्रथम चरण में 40 करोड़ रूपये के कार्य होंगे। उन्होंने ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्मारक का समग्र विकास करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी, चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल किया जाए, ताकि पर्यटक इन सभी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का एक साथ अवलोकन कर सकें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि संरक्षण के दौरान भवन के मूल स्थापत्य स्वरूप और ऐतिहासिक महत्व को सुरक्षित रखते हुए आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऐतिहासिक रामपुर कोठी के जीर्णोद्धार कार्यों का अवलोकन किया। भवन की ऐतिहासिक पहचान बनाए रखने के लिए पारंपरिक चूना तकनीक से बाहरी दीवारों का संरक्षण तथा छतों पर वॉटर प्रूफिंग का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निर्माण कार्यों के प्रगति की सतत रूप से उन्हें जानकारी दी जाए तथा निर्धारित समय अवधि में कार्य पूर्ण किया जाए। पुराने आरटीओ भवन एवं रामपुर कोठी की भूमि पर विकसित किए जा रहे इस स्मारक परियोजना का उद्देश्य लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन, न्यायप्रियता, सुशासन, जनसेवा और सांस्कृतिक योगदान को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना है।

3डी प्रोजेक्शन, लाइट एंड साउंड शो और संग्रहालय होंगे आकर्षण

स्मारक में आधुनिक तकनीक के माध्यम से लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन और योगदान को प्रदर्शित किया जायेगा। इसके अंतर्गत डिजिटल प्रस्तुतियां, 3डी प्रोजेक्शन, चित्र एवं म्यूरल्स, लाइट एंड साउंड शो तथा संग्रहालय विकसित किए जाएंगे। इनके माध्यम से विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और पर्यटकों को उनके सुशासन, न्यायप्रियता, जनकल्याणकारी कार्यों तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण में योगदान को जानने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि प्रवेश मार्ग और परिसर की रूपरेखा पर्यटकों की सुविधा के अनुरूप तैयार की जाए तथा सभी ऐतिहासिक स्थलों के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जाए। देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक ट्रस्ट, इंदौर तथा मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के सहयोग से कार्य किए जा रहे है।

निरीक्षण के दौरान लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष एवं स्मारक ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, श्री रमेश मेंदोला, श्री गोलू शुक्ला एवं श्री मधु वर्मा, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति सहित स्मारक ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *